अंगूर
अंगूर की खेती सारी दुनिया में होती है । यह बेल में गुच्छों के रूप में फलतें है । दुनिया भर में इसकी लगभग आठ हजार किस्में पाई जाती है । अंगूर में अस्सी फीसदी पानी होता है । यह लाल, नीले, बैंगनी, सुनहरे और सफ़ेद रंग के भी होते है । काले अंगूर को सुखाकर मुनक्का बनाया जाता है, जो सेहत के लिए अच्छा है ।
अंगूर एक स्वास्थ्यवर्धक फल-
अंगूर बेहद पौष्टिक फल है । माना जाता है कि अंगूर जितने गहरे रंग का होता है, उतना ही पौष्टिक होता है । इसमे विटामिन सी और ग्लूकोज पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है । इसमे कई और विटामिन भी पाए जाते है । इस लिहाज से सुबह के समय अंगूर खाना ज्यादा लाभदायक होता है । किडनी और दिल को स्वस्थ्य रखने में यह अहम् भूमिका निभाता है । यह शरीर में खून बढाता है और कमजोरी दूर करता है । साथ ही यह खून में नाइट्रिक एसिड की मात्रा भी बढाता है । केलोस्ट्रोल कम करने यह मददगार होता है । अंगूर में पॉली फेनोलिक फाइटोकेमिकल पाया जाता है जो एंटी ऑक्सिडेंट है । यह शरीर को न केवल कैंसर से, बल्कि अल्जाइमर और वायरल इंफेक्शन से लड़ने की भी क्षमता देता है । अंगूर का रस माइग्रेन के दर्द में राहत पहुंचाता है । इसके सेवन से भूख बढती है और पाचन शक्ति भी ठीक रहती है ।