लोकप्रिय पोस्ट

आंवला

आंवला

 आंवला सेवन के लाभ -
  • आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है।  इसमें नींबू से 15 गुना और संतरे से 20 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। 
  • आंवले का जूस रोज पीने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। 
  • आंवला खाने से लिवर मजबूत होता है। 
  • आंवले को उबालने, मुरब्बा बनाने या किसी अन्य तरीके से सेवन करने में इसके गुण में कमी नहीं आती। 
  • आंवला पाचन शक्ति बढाता है। 
  • आंवले के रस के सेवन से आंखो की रोशनी बढ़ती है। 
  • आंवला खून साफ करने का भी काम करता है। इसके सेवन से चहरे पर चमक आती है। 
  • ज्यादातर मिनरल्स और आयरन शरीर में आसानी से नहीं पचते। आंवला न केवल उन्हें पचाने का काम करता है बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढाता है। 
  • आंवले का जूस शरीर में एंटी-ओक्सिडेंट का काम करता है। 
  • आंवले को रस, चटनी के रूप में या इसके चूर्ण को पानी के साथ घोलकर ले सकते है। 
  • आंवले को जिस रूप में भी ले उसकी पौष्टिकता पूरी तरह बरकरार रहती है। 
  • आंवला शरीर का मेटाबोलिज्म रेट भी बढाता है, इसलिए वजन कम करने वाले लोगों के लिए आंवला रामबाण की तरह है। 
  • आंवला दांतों और मसुडो को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में भी मदद करता है। यह शरीर को फुर्तीला भी बनाता है। 
  • कैंसर, दिल की बीमारी या मांसपेशियों के कमजोर होने से निजात पाई जा सकती है। 
  • जिन्हें नींद नहीं आती उनके लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। 
  • यह जादुई चीज अर्थराइटिस के दर्द को घटाने में काफी मददगार है। 
  • आयुर्वेद में इसे सालों तक खराब न होने वाला माना गया है। ऐसा पदार्थ जिससे यौवन बरकरार रहता है। 
  • भारत में खाए जाने वाले च्यवनप्रास में मुख्य रूप से आंवला ही होता है। 
  • शास्त्रों में बताया गया है कि आंवला खाने से इंसान की उम्र बढ़ती है और आंवले का पेड़ लगाने से घर में पैसा आता है। 
  • बालो की जड़ मजबूत करने, रंग और चमक बनाए रखने के मामले में आंवला काफी असरदार माना जाता है।